ट्रेन की चपेट में आने से,घटी दर्दनाक घटना, एक बुजुर्ग की मौत मची अफरातफरी।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के कोर्ट स्टेशन के पास उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया,जब ट्रेन हादसे का शिकार एक बुजुर्ग हो गया।
बताया जाता है कि आज गुरूवार को कोर्ट स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते वक्त बंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।लाश क्षत-विक्षत हो गया, ट्रेन गुज़रते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट स्टेशन पर पसेंजर ट्रेन रुकी हुई थी, कि बुजुर्ग गाड़ी पर सवार होने जा रेलवे लाइन पार कर जा रहा था कि, अचानक बंदे भारत एक्सप्रेस आ गया, और बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना यैसी घटी की बुजुर्ग का शव क्षत-विक्षत हो गया तथा पहचान पाना भी मुश्किल हो गया।
वहीं लोगों ने तत्काल नगर थाना को सुचित किया, मौके पर थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।


हालांकि बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सका, फिर भी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन से आम लोगों से अपील किया कि कृपया ट्रेन पकड़ने हेतु ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें,ताकी इस तरह के दुर्घटना न हो।