रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/शिव सेना (शिंदे गुट)के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों पर अभिभावकों के शोषण का आरोप लगाते हुए आवश्यक नियम बनाए जाने की माँग की है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश राजनीति

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शिव सेना (शिंदे गुट) के ज़िला प्रमुख सोनू तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुँचे और उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा शर्मा को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर अच्छा न होने के कारण अभिभावकों में प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का चलन बढा है।प्राइवेट स्कूलों द्वारा शिक्षा का व्यवसायीकरण कर दिया गया है।महंगी फ़ीस,ड्रेस और कोर्स के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है।पहली कक्षा पास कर दूसरी कक्षा में जाने पर एडमिशन फ़ीस का नियम बना दिया गया है।कमीशन खोरी के चलते 1000 रुपये का कोर्स 5000 में और 200 रुपये में मिलने वाली ड्रेस 1500 रुपये तक पहुँचा दिया है।पब्लिक स्कूलों ने शिक्षा का बाज़ारीकरण कर दिया है।जिससे अभिभावक पूरी तरह परेशान हैं।
ज्ञापन में एक ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्रा द्वारा एक कक्षा पास कर दूसरी कक्षा में जाने एडमिशन फ़ीस पर रोक लगाए जाने,पाठ्यक्रम और ड्रेस कहीं से भी खरीदने की सुविधा अभिभावकों को दिए जाने और निर्धारित दुकान से कोर्स या ड्रेस खरीदने के बाध्य करने वाले स्कूल मैनेजमेंट के ख़िलाफ़ कार्रवाही किए जाने,पब्लिक स्कूलों में प्रत्येक कक्षा के लिए फ़ीस निर्धारित किए जाने व इसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है।
इस दौरान शिव कुमार सक्सेना,शुभम पँवार, प्रियांशू,अरविंद भटनागर,अंकित शर्मा, मनोज भटनागर,विशाल,जसवीर सिंह, सागर पँवार,राजीव सैनी,नीतीश,बबलू,सागर आदि मौजूद रहे।