अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी कृति कमल ने बीते मध्य रात्रि को भेलावर थाना का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

कांडों का ससमय निष्पादन, असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कारवाई करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, बीते बुधवार की मध्य रात्रि अचानक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल भेलावर थाना का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के क्रम में थाना अध्यक्ष को रात्रि एवं दिन गस्ती निकालने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने थाना में लम्बित कांडों को निष्पक्ष रूप से जांच कर निष्पादन करने का निर्देशित किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताई कि कांडों को ससमय निष्पादन करना थाना में संधारित प॑जीयो एवं सी सी टी एन एस में शत प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताई कि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से सुदृढ़ करने एवं गस्ती निकालने एवं अवैध शराब की बरामदगी करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधान कर्ता को कांडों का ससमय निष्पादन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।