27 जुन से 10 जुलाई 2026 तक भारत विकास परिषद् द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा में आज बथुआ नर्सिंग होम, ब्रह्मपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Breaking news News बिहार

भारत विकास परिषद् के सेवा गतिविधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एच.एन. भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। बथुआ नर्सिंग होम, ब्रह्मपुरा की डा. अनुराधा भारद्वाज, डाक्टर नवनीत शांडिल्य, संजय शर्मा, श्रेया श्रुति, खुशी कुमारी,मनोज भंडारी, शिवपुजन प्रसाद,मो. फिरोज़ आदि कई लोगों ने रक्तदान किया।

इस आयोजन पर शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, ई. राम कुमार, महिला पॉलिटेक्निक के प्रो.अजय कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। सिटी ब्लड बैंक के अधिकारियों ने अपना योगदान दिया और सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके पहले सेवा पखवाड़ा में रक्त जांच का आयोजन जुरनछपरा स्थित मिश्रा हास्पिटल में डा एन के मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद अनाथालय में बच्चों के लिए खिलौना, कपड़ा बैंक के साथ मिलकर कपड़ा वितरण, मुक्तिधाम स्थित अपन पाठशाला में विधार्थियों को भोजन कराया जाएगा, और भी कई सेवा कार्य किया जाना है। इसकी जानकारी सेवा के संयोजक संजय शर्मा ने दी।