
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -जिले के पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर कई थाना का अध्यक्ष का पदभार नए लोगों की सौंपी है।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना एवं परसबिगहा थाना का कमान पुलिस निरीक्षक को सौंप कानून व्यवस्था में सुधार एवं और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया है। शकूराबाद थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार को सौंपा है, तो वहीं परसबिगहा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सर्वनारायण बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी को थाना का कमान सौंपी गई है।
