
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर -पुलिस अधीक्षक जहानाबाद कोटा किरण कुमार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर शराब,खनन एवं वाहन चेकिंग अभियान को लगातार कार्रवाई का आदेश निर्गत किया है। फलस्वरूप जिले के सभी थाना अध्यक्षों ने अपने अपने थाना क्षेत्र काफी सतर्क एवं चौकन्ना होकर कारवाई में गति तेज की है।
इसी कड़ी में जिले के मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के कुमरडीह में अबैध शराब कारोबारी के सुचना प्राप्त होते ही छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई की है।
अबैध देशी शराब निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही छापामारी के क्रम में ग्राम कुमरडीह में करीब 470 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया गया तथा 23 लीटर देशी महुआ शराब की बरामदगी किया गया।

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा
इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि अबैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं भट्ठियों को नस्ट किया गया है, तथा चिन्हित कर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
