
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के दिशा निर्देश पर जिले के पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है,साथ ही साथ वाहन चेकिंग अभियान भी लगातार जारी है।
इसी कड़ी में जिले के कड़ौना थाना अध्यक्ष के निर्देश पर थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के क्रम में बड़ी सफलता मिली है, जहां एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफतार किया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना के पास ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।दो पहिया वाहन एवं अन्य वाहनों को गाड़ी की कागज़ात,चालक लाईसेंस की जांच की जा रही थी।इसी बीच एक मोटरसाइकिल चालक को गतिविधी पर शक हुआ, फलस्वरूप जब गाड़ी की कागज़ात मांगी गई तो, चालक द्वारा आनाकानी की गई फलस्वरूप कड़ाई से पुछने पर उक्त मोटरसाइकिल चोरी का निकलने पर चालक सहित, गाड़ी पर सवार को पुछताछ किया गया,तो मामला कुछ और निकला। वहीं उन्होंने बताया कि दोनों को पुछताछ करने पर एक ने अपना नाम राजीव कुमार उर्फ अ॑कित पिता संजीत शर्मा, ग्राम बरामा, थाना काको, जिला जहानाबाद तो दुसरा अपना नाम यशवंत कुमार, पिता ओमप्रकाश शर्मा, ग्राम बररा, थाना मसौढ़ी,जिला पटना बताया। वहीं उन्होंने बताया कि जब मोटरसाइकिल का सत्यापन किया गया तो, जानकारी मिली कि उक्त मोटरसाइकिल ग्राम मोकर, थाना कड़ौना जिला जहानाबाद से चोरी हुई थी।इस सम्बन्ध में पूर्व में कड़ौना थाना कांड संख्या 967/25 दर्ज किया गया था।
दोनों अभियुक्तों को गिरफतार कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
