चंपारण की खबर::SP स्वर्ण प्रभात का औचक निरीक्षण, चकिया थाने में मचा हड़कंप

Breaking news News बिहार

मोतिहारी |

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात शनिवार को अचानक चकिया थाने पहुंचे और पूरे थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक पहुंचने से थाने के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर चकिया डीएसपी संतोष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने, शराब माफियाओं और मादक पदार्थों के तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन अभी और नकेल कसने की जरूरत है।
उन्होंने थानाध्यक्ष समेत सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि केस डिस्पोजल की गति बढ़ाई जाए।
एसपी ने कहा कि सभी फरार वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही शराब तस्करी और नशे के कारोबार पर विशेष निगरानी रखी जाए।

जानकारी के अनुसार
SP का यह औचक निरीक्षण पुलिस की कार्यशैली और थाने की व्यवस्थाओं को परखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को और तेज करने के उद्देश्य से किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आगे भी जिले के अन्य थानों में इस तरह का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।