पुलिस अधीक्षक अचानक देर रात पहुंच गए नगर थाना , कांडों की प्रगति की किया समीक्षा।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार थानों का निरीक्षण तथा कांडों की प्रगति की समीक्षा हेतु सतत् प्रयास रत्न है।
इसी कड़ी में बीते मंगलवार की देर रात जिले के नगर थाना में पहुंच अनुसंधानकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण एवं लंबित कांडों की समीक्षा किया।
इस मौके पर अंचल निरीक्षक, थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने साक्ष्यों के संकलन एवं कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु कड़े निर्देश दिया।
उन्होंने इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, थाना के कार्यों एवं विधि व्यवस्था की वस्तु स्थिति का अवलोकन किया।इस मौके पर उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं के साथ कांडों के प्रगति की समीक्षा और त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने थाना अध्यक्ष को कार्यों में पारदर्शिता और सजगता बरतनें पर बल दिया।