
बिहार प्रभारी मनीष कुमार
मोतिहारी में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को चूना लगाने वाले साइबर फ्रॉड चंदन यादव को गिरफ्तार किया है मोतिहारी के पचपकड़ी थाना के बशहीं गांव के फेंकू यादव के घर में बैठकर साइबर अपराध को अंजाम देता था वही मोतिहारी के साइबर थाने की पुलिस को यह जानकारी मिली थी जितना, बनकटवा,पचपकड़ी थाने इलाके के युवक भंडार गांव में बैठकर कम उम्र के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर उसके आधार में उम्र को बढ़कर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वृद्धजन पेंशन का लाभ लोगों को दिलाते थे पुलिस ने भारी मात्रा में आधार कार्ड,वृद्धा पेंशन का फॉर्म,जन्म प्रमाण पत्र लैपटॉप,फिंगरप्रिंट, तीन डेमो फिंगरप्रिंट, मोबाइल वेबकम,कैमरा के साथ कई सामग्री को जप्त किया है

साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की सरकार की योजना में गलत तरीके से कागजात बनाकर लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का काम एक बड़ा गिरोह कर रहा था जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंडार गांव से रैकेट में एक शामिल युवक को गिरफ्तार किया गया है वही संदीप यादव, सुमन यादव, फेकू यादव, धीरज यादव की. तलाश जारी है पुलिस ने काफी संख्या में कागजात भी जप्त किया है ।

