डीएम ने जिले में संचालित मत्स्य पालन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Breaking news News बिहार



शिवहर, प्रतिनिधि।

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने आज प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीक आधारित मछली पालन, बीज उत्पादन और नए तालाबों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। डीएम ने तरियानी प्रखंड के सलेमपुर में लाभार्थी किशन कुमार के साइट का निरीक्षण किया। यहाँ बायोफ्लॉक पौंड विधि से मत्स्य पालन किया जा रहा है। वर्तमान में यहाँ 20,000 कैटफिश और 5,000 आईएमसी (आइएमसी) मछलियों का पालन फ्लॉक विधि से सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
​वहीं डीएम ने 3.5 एकड़ में विस्तृत हैचरी जीर्णोद्धार योजना का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीज उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी ली।
जिसमें ​अंडों को 72 घंटे तक हैचिंग प्रक्रिया में रखना।
​हचलिंग को 7 दिन प्री-नर्सरी और 15 दिन नर्सरी में रखने के उपरांत कल्चर पौंड में स्थानांतरित करना शामिल है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थी श्रीमती रीना देवी के 2.5 एकड़ में नवनिर्मित तालाब का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने नए तालाबों के माध्यम से जिले में मछली उत्पादन की क्षमता बढ़ाने पर संतोष व्यक्त किया।
लाभार्थी मुकेश कुमार के यहाँ स्थापित 7 बायोफ्लॉक टैंकों का निरीक्षण किया गया।
​प्रत्येक टैंक में 1,500 कैटफिश का संचयन कर 120 दिनों का कल्चर चक्र चलाया जा रहा है।
​इसमें बाहरी ऑक्सीजन ब्लोअर और फ्लॉक तकनीक का प्रभावी उपयोग पाया गया।
*​निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि कम लागत और कम जगह में अधिक उत्पादन प्राप्त कर उनकी आय में वृद्धि हो सके।