एन एच 22 पर कड़ौना थाना के पास बड़ी सड़क दुघर्टना।

Accident Breaking news News बिहार

तीन बुरी तरह से घायल, टेम्पो चालक पी एम सी एच पटना रेफर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले में तेज रफ्तार से आए दिन सड़क दुघर्टना का शिकार होने की खबर सामने आती रहती है।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को एन एच 22 पर कड़ौना थाना के पास तेज रफ्तार से बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई, फलस्वरूप तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोग एवं पुलिस गस्ती दल के सहयोग से सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत एक को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि एक टेम्पो रिजर्व में जहानाबाद से पटना जा रही थी, कि ज्योंहि कड़ौना थाना के पास पहुंचा तो, पटना की ओर से तेज रफ्तार से चली आ रही स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारी, जिससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया, फिर ज्योंहि टेम्पो ठोकर मारना चाहा, तो टेम्पो चालक गतिविधी को समझते हुए तेजी से बचाने का प्रयास किया तो, टेम्पो डिवाइडर से जा टकराया फलस्वरूप टेम्पो पलटीं मारा जिससे टेम्पो पर सवार एवं चालक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना घटीत देख स्थानीय एवं पुलिस गस्ती दल घायलों को सदर अस्पताल लाया।
वहीं स्कार्पियो भागने में सफल हो गया।


इस दुर्घटना में घायल टेम्पो चालक जहानाबाद पचमहला निवासी अकील, तथा टेम्पो पर सवार पटना निवासी प्रशांत कुमार तथा मोटरसाइकिल सवार जहानाबाद ठाकुरबाड़ी निवासी राजेश कुमार सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। टेम्पो चालक अकील का स्थिति गम्भीर होने के फलस्वरूप पटना रेफर कर दिया गया है।
घायल प्रशांत कुमार ने बताया कि टेम्पो रिजर्व कर जहानाबाद से पटना जा रहा था कि कड़ौना थाना के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से चला आ रहा स्कार्पियो ने पहले मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, फिर ज्योंहि टेम्पो में ठोकर मारना चाहा तो, चालक ने गतिविधी समझ कर टेम्पो बचाने के क्रम में संतुलन खो दिया फलस्वरूप टेम्पो डिवाइडर से टकरा, पलटीं मार दी।
वहीं कड़ौना थाना पुलिस ए एस आई तेज नारायण मंडल ने बताया कि घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच घायलों को तत्काल अस्पताल लाया। वहीं स्कार्पियो चालक भागने में सफल हो गया है, फिर भी सी सी टी वी कैमरा से पता चल जाएगा, तथा जल्द ही उसे गिरफ्त में ले लिया जाएगा।