जिले के ई वी एम वेयर हाउस का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार पटना ने किया निरीक्षण ।

Breaking news News बिहार

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी निरीक्षण में रहें उपस्थित ।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ,पटना ,विनोद सिंह गुंजीयाल ने जिला अंतर्गत ई. वी. एम. वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया ।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताई कि पुलिस अधीक्षक, अपराजित लोहान, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी, ई. वी. एम., वेयरहाउस धीरज कुमार एवं अन्य पदाधिकारी के साथ विभिन्न राजनीति दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताई कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी तलों पर जाकर वेयरहाउस की स्थिति,आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ई.वी.एम. का अवलोकन किया गया तथा साफ-सफाई एवं रख रखाव पर संतोष व्यक्त किया गया । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मानकों के अनुरूप संचालन हेतु दिशा निर्देश दिया ।