
ग्राम फ्लेक्स भवन में आयोजित ब्रिफिंग में, परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का दिया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में होने वाली केन्द्रीय चयन परिषद् (मद्यनिषेध सिपाही भर्ती) परीक्षा को लेकर आज शुक्रवार को ग्राम फ्लेक्स भवन में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से, परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग की।
ब्रिफिंग में परीक्षा में आवश्यक निर्देश जारी किया गया, जिसमें परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेश जारी किया गया।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा का निर्देश दिया गया है।

वहीं जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा परीक्षा सम्बन्धी निर्धारित दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताई कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाह फ़ैलाने वालों तत्वों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करें।
ब्रीफिंग में उपस्थित सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार वातावरण में सम्पन्न कराने का आदेश निर्गत किया गया है।
