विशेष कक्षाएं चलेगी कमजोर विद्यार्थियों पर होगा फोकस

Breaking news News बिहार

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मखदुमपुर के सभागार में किया गया कार्यक्रम आयोजित।

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर -जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में फाऊंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी मिशन 2026-27के तीसरे चरण की शुरुआत की तैयारी तेज हो गई है इसी कड़ी में आज सोमवार को मखदुमपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मखदुमपुर के सभागार कक्ष में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी सी आर सी नोडल शिक्षक, नोडल सहायक शिक्षक एवं FLN क्रियान्वयन ब्लॉक रिसोर्स पर्सन 52 सदस्यों को TaRLपद्धति प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को वास्तविक अधिगम क्षमता अनुरूप शिक्षण व्यवस्था विकसित करना है ।

लर्निंग गैप वाले बच्चों की होगी अलग से पहचान:- इस बैठक में विशेष रूप से कक्षा 4 से 8 तक के उन विद्यार्थियों पर चर्चा की गई जिनकी पढ़ने लिखने और गणितीय समझ अपेक्षित स्तर से कम है ऐसे बच्चों का स्तर वार आकलन कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विशेष शिक्षण सत्र संचालित किए जाएंगे इस बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकार मखदुमपुर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि नियमित मूल्यांकन के आधार पर बच्चों की प्रगति पर नजर रखी जाएगी ताकि प्रत्येक विद्यार्थी निर्धारित अधिगम स्तर तक पहुंच सके।


विशेष प्रशिक्षण प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक परशुराम शर्मा एवं नरेश कुमार , जिला रिसोस प्रसन श्री अशोक कुमार TLM की अवधारणा और इसके व्यावसायिक क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। प्रखंड रिसोस परसन चंदन कुमार, अनिल कुमार, नागेन्द्र कुमार सज्जन बिहारी ने भी अपने विचार रखा।