प्रखंड शिक्षा कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Breaking news News बिहार

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत, कमजोर बच्चों को विशेष कक्षा पर जोर।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा को,पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान देने, एवं पढ़ाई में कमजोर बच्चों के प्रति विशेष रुची लेने के उद्देश्य से फाउंडेशन लिटरेशी एंड न्यूट्रीशन मिशन के तहत् तीसरे चरण की तैयारियां तेज करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रबी कुमार ने बताया कि आज सोमवार को प्रखंड शिक्षा कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायतों के संकुल समन्वयक एवं 14 नोडल शिक्षक कार्यशाला में उपस्थित रहे।


उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य मुख्य रूप से वर्ग 4 से वर्ग 8 तक के उन विद्यार्थियों पर चर्चा की गई , जिन्हें पढ़ने लिखने एवं गणित में उपेक्षा से कम हो , वैसे बच्चों को आकलन कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार विशेष कक्षा का संचालन कर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने बताया कि इस बात के लिए सभी नोडल शिक्षक एवं समन्यवक को विशेष रूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
वहीं कार्यशाला कार्यक्रम में जिला नोडल शिक्षक मो जुनैद अंसारी, प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक प्रशुराम शर्मा, एवं नरेश कुमार ने अपना विचार रखा।