
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान में 150 लीटर महुआ शराब बरामद।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में अबैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में अबैध शराब निर्माण एवं कारोबारी के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान जारी है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के पाली थाना क्षेत्र में अबैध शराब निर्माण की सूचना पर ए एल टी एफ एवं थाना की संयुक्त रूप से ग्राम उतर सेरथू में छापामारी अभियान चलाया गया, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 990 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया, तथा करीब 10 लीटर देशी महुआ शराब की बरामदगी हुई।
इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा। परंतु चिन्हित कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

वहीं घोषी थाना की पुलिस ने अबैध शराब कारोबारी की सुचना पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि ए एल टी एफ एवं थाना पुलिस की संयुक्त छापामारी थाना क्षेत्र के चुनुकपुर के पास फलगू नदी पूर्वी तटबंध छापामारी के क्रम में करीब 600 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया, एवं करीब 140 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि एक भट्ठी भी ध्वस्त किया गया। हालांकि उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा, फिर भी चिन्हित किया जा रहा है, और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर, कारोबारी को गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
