
जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी प्रखंडों में संघ का विस्तार करना। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक संख्याओं में सदस्यों को जोड़ना। सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एंव सचिवों से विचार विमर्श करने की उपरांत यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 14 मई 2026 को पकरीबरावां 16 मई को नरहट 21 मई को अकबरपुर और 23 मई को गोविंदपुर प्रखंड का विस्तार किया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाने हेतु सभी प्रखंडों को कूपन उपलब्ध करा दिया गया है। बैठक में अजय कुमार जिला सचिव, आलोक कुमार वरीय जिला उपाध्यक्ष, अनिल पासवान जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार जिला अंकेक्षक, प्रदीप कुमार निराला प्रखंड सचिव कौवाकोल, अरुण कुमार प्रखंड अध्यक्ष कौवाकोल, अभय कुमार राज्य परिषद सदस्य, श्रवण कुमार प्रखंड सचिव गोविंदपुर, बबन कुमार राज्य परिषद सदस्य, डॉ0 योगेंद्र पासवान राज्य परिषद सदस्य, प्रताप अशोक चक्रवर्ती जिला संयुक्त सचिव, रमन राय राज्य परिषद सदस्य, मोo इफतेखार आलम प्रखंड सचिव मेसकौर, विनोद कुमार जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र वीर जिला संयुक्त सचिव, सनोज कुमार प्रखंड सचिव हिसुआ, राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष नरहट, सुबोध कुमार प्रखंड सचिव अकबरपुर, अजय पासवान राज्य परिषद सदस्य, मो0 अजहरुद्दौला प्रखंड अध्यक्ष अकबरपुर, मो0 शहाबुद्दीन राज्य परिषद सदस्य, मथुरा रविदास राज्य परिषद सदस्य, मंजू कुमारी, राजेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष गोविंदपुर, मो0 इरफान आलम, शंकर रविदास यदि शिक्षक उपस्थित हुए।
