बड़ी खबर, सड़क दुघर्टना में दो की मौत,दो घायल,मगध मेडिकल कॉलेज दोनों घायल रेफर।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर – एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां गुरूवार की देर शाम एक सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकी दो युवकों को घायलावस्था में मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया।
बताया जाता है कि विशुनग॑ज थाना क्षेत्र के अलाहग॑ज निवासी मुकेश कुमार, मनोज कुमार,उदय मांझी एवं शंकर मांझी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था कि मखदुमपुर -सोनवाॅ रोड में ग्राम दादुर बिगहा प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल चालक की संतुलन बिगड़ गया, और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पीपल के पेड़ में जबरदस्त ठोकर मारी। फलस्वरूप मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक बुरी तरह घायल होते हुए दुर फेका गया।


मोटरसाइकिल दुर्घटना होने के कारण दो युवक उदय मांझी एवं शंकर मांझी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर विशुनग॑ज थाना अध्यक्ष पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां चिकित्सकों ने उदय एवं शंकर को मृत घोषित कर दिया, तथा मुकेश एवं मनोज को प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।
थाना अध्यक्ष विशुनग॑ज ने बताया कि मृतक एवं घायलों के परिजनों को सुचित किया गया है, तथा दोनों मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
वहीं मृतक के परिजनों में घटना की खबर लगते ही चित्कार मच गया है,सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।