
मखदुमपुर पुलिस को मिली बड़ी दुसरी सफलता।
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर –पुलिस को लगातार दुसरी सफलता प्राप्त हुई हैं, जहां एक युवक को अपराधिक घटना का अंजाम देने के फिराक के पूर्व ही एक देशी कट्टा, एक मैगजीन एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि जिले के मखदुमपुर पुलिस को सुचना मिली की एक युवक हाथ में पिस्टल लिए हुए, कोई अपराधिक घटना का अंजाम देने वाला है। घटना की सुचना मिलते ही मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ने ,बीज गुनक कृषी फार्म के पास पहुंचा तो, पुलिस को देख युवक भाग निकला, लेकिन पुलिस की सतर्कता एवं चौकन्ना रहने के फलस्वरूप युवक को धर दबोचा गया, तथा तलाशी लेने पर कमर में छिपा कर रखा एक देशी पिस्तौल एवं एक मैगजीन तथा एक मोबाइल बरामद हुआ। युवक को थाना लाकर पुछताछ के क्रम में बताया कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सामोचक निवासी अरुण कुमार पिता उदय कुमार बताया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में अरुण ने अपने एक सहपाठी का नाम भी बताया,और उसके निशान देही पर उसके सहपाठी को गिरफतार हेतु छापामारी की गई, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
