
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
घटना लगभग पौने चार बजे थाना क्षेत्र रामपुर मनिहारान में स्थित दिल्ली से देहरादून हाईवे पर ग्राम हलगोआ थाना क्षेत्र रामपुर मनिहारान के पास हरियाणा से हरिद्वार में धार्मिक यात्रा पर टाटा टैगोर गाड़ी नंबर एच.आर. 10 ए. एल.7732 से जा रहे परिवार को स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर यू पी 15 ई.यू.8485 गाड़ी मालिक का नाम परवीन तेवतिया पुत्र जगत सिंह उम्र लगभग 45/50वर्ष जाति अज्ञात निवासी सनसाईन एंक्लेव थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ ने जो कि घायल अवस्था में जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती है पीछे से टक्कर मार दी जिसमें उपरोक्त परिवार के 4 सदस्य सुदेश पत्नी चरण सिंह उम्र 71वर्ष पुत्रवधु प्रीति पत्नी परवीन उम्र 37 वर्ष , पोता शिवांश पुत्र परवीन उम्र 09 वर्ष ,चरण सिंह पुत्र अज्ञात उम्र 78 वर्ष समस्त जाति अज्ञात निवासीगण मंडोला बहादुरगढ़ सोनीपत ,हरियाणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई और अन्य परवीन पुत्र अज्ञात उम्र 38 वर्ष,जयदेव पुत्र अज्ञात उम्र 32वर्ष , भूमि पुत्री अज्ञात उम्र 03 वर्ष घायल हो गए ,घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया है और मृतकों को मोर्चरी सहारनपुर में भेज दिया गया है पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही जारी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है।
