रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिन्स ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण की आड़ में पूरे देश को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा गरीबी,जैसे मुख्य मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

राष्ट्रीय समन्वयक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की महिला विंग ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध महिला आरक्षण को लेकर की जा रही साजिश का पर्दा फांस करने के लिए देश भर में सम्मेलन,विरोध प्रदर्शन आदि के माध्यम से जन जन को जागरूक करने का काम कर रही है। उदयपुर राजस्थान से आई राष्ट्रीय समन्वयक शांता प्रिन्स यहां दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित जिला महिला कांग्रेस के कैम्प कार्यालय पर आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारो के नेताओं ने भगवान श्रीराम के मंदिर को लुट खसोट का अड्डा बना दिया है।उन नेताओं में शर्म और हया बाकी नहीं बची है।ऐसे नेताओं को राजनीति छोड़ कर अपने घरों को लौट जाना चाहिए।सहारनपुर की महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र ओर उत्तर प्रदेश की सरकार अपने एक भी वादे पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अब महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं रह गई है। विशेष तौर पर भाजपा से जुड़े नेता ही महिलाओं और लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर बाद में उन्हें मौत की नींद सुलाने का काम कर रहे है।

उन्होंने महिला सम्मेलन में शामिल महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे डबल इंजन की सरकार की विफलता को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।जिला महिला कांग्रेस की सचिव रेखा धीमान, जिला महिला कांग्रेस की महासचिव रीता राखी बब्बर,आमिर जहां और जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस सीता भारद्वाज आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला कांग्रेस के सम्मेलन में गुलनवाज, तब्बसुम, रिद्धि त्यागी, बीना वर्मा, राखी, तृप्ति,निशांत, पूजा,नेहा और आरती सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल रही।