
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
भाजपा संसदीय कार्यालय, गाँधी कॉम्प्लेक्स में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू पासवान की अध्यक्षता एवं कमल क्लब के अध्यक्ष सनी सिंह के संचालन में हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गुरू गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देशवासियों से आह्वान किया कि दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को प्रत्येक वर्ष “वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
श्री सिंह ने कहा कि “वीर बाल दिवस” पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट
उदाहरण है। हम माता गुजरी और श्री गुरू गोविन्द सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करूणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों के अद्वितीय साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। वीर साहिबजादों ने धर्म, स्वाभिमान और देश की रक्षा के लिए अपने बलिदान से भारतीय इतिहास में अमर प्रेरणा स्थापित की है। गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को उन वीर साहिबजादों के पराक्रम और देश भक्ति से सबक लेना चाहिए। कार्यक्रम में उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं विनोद कुशवाहा, पार्षद संघ के अध्यक्ष निगम पार्षद संजू निषाद, आईटी सेल के संयोजक ऋषभ झा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे-बच्चियाँ उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांशु मिश्रा ने किया।
