दरभंगा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जुनियर (अंडर 14 आयु वर्ग) बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार

आज दिनांक 28 जुन 2026 को गोशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जुनीयर सिनीयर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर जिला बास्केटबॉल टीम का गठन किया गया। मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि आज विभिन्न विद्यालयों और एकेडमी के लगभग 85 बालक और बालिका खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। इस चयन प्रतियोगिता के चयनकर्ता विनय शंकर, शम्स तबरेज खान, राजदीप बालक और बालिका वर्ग के बारह बारह खिलाड़ियों का चयन किया। इस चयन प्रतियोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ी अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्पना सिंह, आकाश मिक्की,शादीया ज़रीन, प्रशिक्षक रणप्रताप जयसवाल उपस्थित रहें और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
चयनित खिलाड़ी


*बालिका वर्ग*
मायरा, अशोक सुंदरी,श्रेयशी,प्रिशा,प्रितिका,आयुषी,
प्रकृति बाला,रितृका, शुभी, साक्षी,राजवी, अराध्या
*बालक वर्ग*
हिमांशु,शौर्य, अनिकेत,वैभव,वंश, अर्पित,आयुष, प्रियांशु, तनिष्क,शुभम,यशमित, नवीन