चंपारण की खबर::पर्याप्त मात्रा में है गैस, आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं : निशांत सिहारा

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने सानु (भारत) गैस एजेंसी, सुगौली के कार्यालय एवं गोदाम का औचक जांच किया। उनके साथ सुगौली प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सुगौली थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।
अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को स्पष्ट निर्देश जारी किया कि 08 अप्रैल 2026 की निर्धारित तिथि से शत प्रतिशत होम डिलिवरी कर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। गोदाम से सिलेंडर वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह भी निर्देशित किया कि अभी प्राथमिकता से 31 मार्च तक के बुकिंग की गैस डिलीवरी ही की जाय। उसके बाद ही माह अप्रैल के बुकिंग की डिलिवरी शुरू करें।
गैस के लंबित बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त गैस एजेंसी के गैस सिलेंडर के आवंटन को भी दोगुना करने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी स्पष्ट किया कि प्रखंड में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है एवं पर्याप्त मात्रा में गैस आपूर्ति हो रही है। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।