जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या+2 विद्यालय की संस्थापक समिति के साथ किया बैठक।

Breaking news News बिहार



कन्या+2 विद्यालय में शिकायत पेटी के साथ सुरक्षा को लेकर दिया आवश्यक निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय‌ एवं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से अन्य पिछडा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय, अमथुआ, काको की संस्थापन समिति की बैठक आयोजित किया।
बैठक जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारी के साथ संपन्न की गई।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि
विद्यालय में एक शिकायत पेटी लगाने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया, ताकि बालिकाएं अपनी शिकायत बेझिझक एवं बिना किसी डर के निरीक्षण पदाधिकारी के सामने रख सके |

वहीं बालिका आवासीय विद्यालय होने के कारण पुलिस बल को गश्ती कराने का निदेश पुलिस अधीक्षक को दिया गया। बालिकाओं के समुचित सम्वर्धन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को संगीत शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कराने का निदेश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन को बच्चियों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से विद्यालय परिसर में हैल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर स्थापित करते हुए एक महिला ए. एन. एम. अथवा जी. एन. एम. प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।


जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जीवित दीदी द्वारा नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालय में एन. सी. सी./ स्काउट एण्ड गाईड के प्रशिक्षण हेतु कस्तूरबा एवं नवोदय विद्यालय से समन्वय स्थापित करने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया। विद्यालय परिसर में कचरा का निस्तारण हेतु कम्पोस्ट पीट निर्माण कराने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया है।