रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ठाकुरद्वारा में सप्त दिवसीय सत्संग का शुभारंभ, संतों ने बताए धर्म और संस्कार के महत्व।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 15 जुलाई
कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में सप्त दिवसीय सत्संग समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कस्बे में प्राचीन मंदिर श्री ठाकुरद्वारा में सोइहम मंडल की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय सन्त समारोह में
सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन में ज्ञान, संस्कार, सेवा, प्रेम, भक्ति और शांति का संचार करता है स्वामी प्रीतमदास, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी नारायणानंद, स्वामी अनंतानंद, स्वामी गोपालानन्द तथा कृपालु जी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया संतों ने वर्तमान समय में बढ़ती अशांति के बीच सत्संग को समाज में सद्भाव, एकता और राष्ट्रप्रेम मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया सत्संग के समापन पर भगवान की आरती हुई जिसमें में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया इस अवसर पर कुलबीर सैनी, जयराज पंवार, संजय पंवार,पंडित दिग्विजय शर्मा,काशीराम सैनी, गोपाल सैनी, सुरेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।