परसबिगहा थाना की पुलिस ने कुर्की जप्ती वारंटी को किया गिरफतार, भेजा जेल।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति कायम बनाए रखने को लेकर सभी थाना अध्यक्षों को कड़ा निर्देश जारी कर चौकन्ना एवं सतर्क रहते हुए, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की निर्देश जारी किया है।
इसी कड़ी में परसबिगहा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर रही है। वहीं बीते मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के ग्राम नौरु टोला कोठियां निवासी कुर्की वारंट सत्येंद्र कुमार को गिरफतार किया है।
अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय द्वारा जारी नौरु टोला कोठियां निवासी के विरुद्ध कुर्की वारंट निर्गत किया गया था।
फलस्वरूप बीते मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कुर्की वारंटी सत्येन्द्र कुमार को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।