करपी में कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर 19 जुलाई को होगी बैठक

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -करपी (अरवल), पवित्र श्रावण मास में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पटना गायघाट से देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वरनाथ जी के जलाभिषेक हेतु प्रस्थान करने वाले कांवर यात्रियों की सेवा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर नवयुवक कांवरिया संघ, करपी की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 19 जुलाई (रविवार) को दोपहर 12 बजे उच्च विद्यालय, करपी के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
संघ के संयोजक आनंद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर, पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम, स्वच्छता, यातायात समन्वय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों का दायित्व निर्धारित किया जाएगा, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों, समाजसेवियों, युवाओं एवं कांवर सेवा में रुचि रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।