
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद – -जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया ने जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया ।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि
जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मखदुमपुर ऊंटा के पास मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि तथा एस.एस. कॉलेज परिसर के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए चिन्हित भूमि का भौतिक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने भूमि की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

