मद्द निषेध कार्यालय कार्यो का अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी ने किया समीक्षा।

Breaking news News बिहार

अबैध शराब के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान को और सशक्त बनाने एवं लम्बित मामलों को त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मद्य निषेध कार्यालय के कार्यों को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की ।

बैठक में उपस्थित उत्पाद पदाधिकारी की उपस्थिति में मद्य निषेध अधिनियम, 2016 के तहत जिले मे शराब / मादक पदार्थ बेचने तथा शराब / मादक सेवन करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की जा रही है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने अवैध शराब के विरुद्ध की गई छापामारी, दर्ज अभियोग अभियुक्त की गिरफ्तारी, देशी शराब /विदेशी शराब एवं वाहनों की जप्ती, आरोप पत्र समर्पण, शराब विनस्तीकरण, वाहन अधिकहरण, वाहनों को नीलामी, जब्त शराब के विनष्टीकरण की कार्रवाई नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को अंतरविभागीय समन्वय के साथ नियमित छापेमारी अभियान संचालित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले में शराबबंदी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।