
रामपुर मनिहारान
कस्बे में शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई ने तहसील में उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा शर्मा के माध्यम से भारत सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है। मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार सक्सेना और जिला अध्यक्ष सोनू तोमर के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में हिंदू नेताओं की हत्याओं और देश भर में बढ़ रही गौतस्करी पर चिंता व्यक्त की गई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
दिए गए ज्ञापन की 3 प्रमुख मांगें जैसे गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और गौहत्या को एक संगीन अपराध माना जाए ,खतरे में पड़े हिंदू नेताओं को सुरक्षा दी जाए, मारे गए नेताओं के परिजनों को आर्थिक मदद मिले और विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं व गौरक्षकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, गौतस्करी रोकने के लिए वेतनभोगी गौरक्षकों की एक विशेष टीम बनाई जाए, जिसे स्वतंत्र रूप से जांच और कार्रवाई करने का अधिकार हो। शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार सक्सेना, जिला अध्यक्ष सोनू तोमर, जिला महासचिव विशाल कुमार, बिजेंदर सेवई,अरविंद भटनागर,आशु पाल,अशोक भटनागर,अजय प्रजापति,सूर्यमणि भटनागर ,शुभम चौधरी ,प्रियांशु धीमान,मोहित केशव ,दीपक तोमर,भीम चौधरी, लक्की,जीत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
