चंपारण की खबर::चोरी का बोलेरो बरामद, एक गिरफ्तार

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक चोरी का बोलेरो वाहन बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मच्छरगावां बनकटवा निवासी दिनेश प्रसाद के घर पर चोरी का बोलेरो वाहन रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम शुक्रवार को करीब 2 बजे उसके घर पहुंची, जहां एक उजले रंग का बोलेरो वाहन खड़ा पाया।
वाहन की जांच के दौरान उसका नंबर BR30J1755, चेचिस नंबर MA1PL2GBK92F94578 एवं इंजन नंबर GB94F64723 पाया गया। HHD मशीन से जांच में वाहन का रंग सिल्वर दर्ज मिला। जबकि मौके पर वाहन सफेद रंग का था। संदेह होने पर पुलिस ने HHD में दर्ज वाहन स्वामी मो. असलम से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि उनका वाहन सुरक्षित उनके पास ही है।
पूछताछ के दौरान दिनेश प्रसाद ने स्वीकार किया कि उक्त वाहन चोरी का है और उसने इसे गांव के ही कारी प्रसाद से खरीदा था। उसने बताया कि कारी प्रसाद ने वाहन के रजिस्ट्रेशन, चेचिस और इंजन नंबर में छेड़-छाड़ किया था।