मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,एक पक्ष से दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के शकूराबाद बाजार में दो पक्षों के बीच तु तु मैं मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो गया, फलस्वरूप हालांकि दोनों पक्षों को लोग घायल हो गए, परंतु एक को गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद बाजार में किराना दुकानदार व्यवसायी योगेन्द्र प्रसाद एवं बुचानी साव के बीच किसी बात को लेकर तु तु मैं मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो गया। फलस्वरूप दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटे आई, जिसे सी एच सी शकूराबाद में इलाज कराया गया। परंतु एक पक्ष से घायल मनोज कुमार को गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया।
अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली आवेदन के आलोक में दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं एक पक्ष के नामजद अभियुक्त पंकज कुमार एवं पप्पु कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।