पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अबैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता।

Breaking news News बिहार

ग्राम म॑डई के पास फल्गु नदी के किनारे अबैध शराब निर्माण की ठिकानों पर बृहद छापामारी।

छापामारी में 75 लीटर महुआ शराब के साथ 4 धंधेबाज गिरफ्तार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के नव पुलिस अधीक्षक ने बीते दिनों ही शराब एवं खनन माफियाओं को चेतावनी दी थी,।आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की कड़े निर्देश के आलोक में ओकरी थाना एवं एल टी एफ के संयुक्त छापामारी में बड़े पैमाने पर देशी महुआ शराब के साथ 04 ध॑धेवाज को गिरफतार कर लिया गया।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि शराब के विरुद्ध मिली शिकायत के विरुद्ध ओकरी थाना अध्यक्ष एवं एल टी एफ की टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम म॑डई के पास फल्गु नदी के किनारे हो रहे अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई के ठिकानों पर छापामारी की गई,। जहां इस बड़ी सफल कार्रवाई में भारी मात्रा में देशी महुआ शराब, उपकरण बरामदगी के साथ 4 धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि 75 लीटर देशी शराब के साथ,टुन टुन कुमार ग्राम फुलवरिया जिला नालंदा,अकलेश कुमार, ग्राम मथुबिगहा थाना ओकरी, जिला जहानाबाद, सिद्धेश्वर मांझी ग्राम कुर्थू, थाना तेलहाड़ा, जिला नालंदा एवं सत्येंद्र यादव ग्राम म॑डई थाना ओकरी जिला जहानाबाद को गिरफतार किया गया, एवं सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है।