
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर -जिले में हो रहे नीट 2026 की पुनर्परीक्षा को कदाचार मुक्त को लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा को सफल, शांतीपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर पुलिस काफी सतर्क एवं मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर लगी सी सी टी वी सर्विलांस और विधि व्यवस्था से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों की सघन समीक्षा एवं जायजा लिया गया।

वहीं उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को कड़े एवं स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतीपूर्ण वातावरण में नीट की परीक्षा संचालित हो रही है।
