अमथुआ पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर शामिल हुए प्रभारी मंत्री मो जमा खान।

Breaking news News बिहार

प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से किया उद्घाटन।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -प॑चायत में विकास की गति तेज करने एवं विकास की रोशनी हर घर तक पहुंच सके, जिसे लेकर सरकार के निर्देशानुसार जिले के अनथुआ पंचायत के धरहरा गांव में विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग म॑त्री सह जिला प्रभारी मंत्री मो जमा खान, जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
इस मौके पर माननीय मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ,समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके।


वहीं जिला पदाधिकारी क्षने बताई कि विकास की गति तेज करने एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता है। वहीं महिलाओं को अत्यधिक उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कि यैसा प्रतित होता है कि यह पंचायत महिला हितैषी पंचायत है। जिससे कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिला पदाधिकारी ने महिलाओं की स्वास्थ्य पर बल दिया और बताया कि महिला जब स्वस्थ रहेगी तो स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं।


कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, पंचायत स्तरीय सभी जन प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।