
सरकार के महत्वकांक्षी योजना में अनमितता बरतनें वालों पर होगी कार्रवाई -जिला पदाधिकारी
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जहानाबाद जिला अंतर्गत प्रखंड/अंचल/नगर निकाय/ पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागु करने एवं पारदर्शी कार्यान्वयन हेतु औचक निरीक्षण के आदेश जारी किए गए थे।
जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताईं कि
जारी किए गए आदेश के आलोक में दिनांक 3 दिसंबर 2025 के पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण में 34 ग्राम कचहरी सचिव, 8 कार्यपालक सहायक, 53 न्याय मित्र, 28 आवास सहायक, 18 पंचायत रोजगार सेवक, 29 किसान सलाहकार ,21 विकास मित्र एवं 14 स्वच्छता पर्यवेक्षक अनुपस्थित पाए गए। सभी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त होने के पश्चात दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई होनी तय है।
अन्यान्य ,निरीक्षण के क्रम मे उन्होंने ने बताई कि कई पदाधिकारी ऐसे भी है जो एक से ज्यादा पंचायत में प्रतिनियुक्त हैं। इनमें से जांच के दिन अब तक संकलित जांच प्रतिवेदन के आधार पर 40 पंचायतों में लेखपाल , 48 पंचायतों में तकनीकी सहायक, 49 पंचायतों में राजस्व कर्मचारी ,52 पंचायतों में कृषि सलाहकार ,19 पंचायतों में पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए, जिसका रोस्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया तथा दिनांक 03 दिसम्बर, 2025 वेतन ,स्पष्टीकरण का जबाब संतोषजनक प्राप्त होने तक अवरुद्ध करने का निर्देश भी दिया गया।
