
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना अध्यक्षों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में चलाया छापामारी अभियान।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया विशेष छापामारी अभियान में 42 आरोपी को गिरफतार किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में शांती व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना अध्यक्षों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार की रात्रि में विशेष छापामारी अभियान चलाया फलस्वरूप विभिन्न थाना में कुल 42 आरोपी गिरफतार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी में माननीय न्यायालय से निर्गत 19 वारंटी , एवं 5 इस्तेहार वारंटी एवं अन्य नामजद आरोपी गिरफतार किया गया। तथा सभी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस के विशेष दबाव के फलस्वरूप कांड में नामजद 122 आरोपीयों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
