एन एच 22 पर भयंकर सड़क दुघर्टना,दो की मौत,चार घायल।

Accident Breaking news News बिहार

कोलकाता से लौटने के क्रम में अचानक बलोरो की टायर फटने से हुई दुर्घटना।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में एक भयंकर सड़क दुघर्टना से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकी एक पटना पी एम सी एच पहुंचने के पूर्व हो गई।

बताया जाता है कि जिला मुजफ्फरपुर प्रखंड+थाना+ग्राम बोचहा निवासी मनीष यादव,अजीत यादव, विकास कुमार,सुजीत कुमार, विकास कुमार -2 एवं सिद्धनाथ कुमार कोलकाता से बलोरो गाड़ी से वापस लौट रहे थे कि ज्योंहि नेर हाल्ट के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी की टायर ब्लास्टर हो गया, फलस्वरूप चालक संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिससे गाड़ी पलटीं मारी,और उस पर सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए।घटना स्थल पर ही सुजीत साहनी उम्र में 35 की मौत घटनास्थल पर ही हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मखदुमपुर थाने एवं स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर मनीष यादव,अजीत यादव, विकास कुमार, विकास कुमार छोटा,नितेश कुमार को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
वही मनीष यादव पटना पी एम सी एच पहुंचने के पूर्व ही मौत हो गई।


वहीं गाड़ी पर सवार घायल नितेश कुमार ने बताया कि हमलोग देवघर बाबा भोलेनाथ नाथ की दर्शन कर, कोलकाता चले गए, जहां से वापस लौटने के क्रम में एन एच 22 नेर हाल्ट के पास अचानक गाड़ी की टायर फटने से, चालक संतुलन खो दिया और गाड़ी अनयित्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, फलस्वरूप घटना घटी।
इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशुराम बिंद ने बताया कि घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर सदर अस्पताल पहुंच घायलों को पटना भेजवाने एवं परिजनों को सुचित किया, तथा मृतक सुजीत साहनी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मृतक सुजीत साहनी मुजफ्फरपुर जिले के इंसाफ पार्टी के जिला सचिव थे।
वहीं मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि ज्योंहि घटना की सुचना प्राप्त हुई मौके पर पहुंच सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया, जहां एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया था, वहीं गम्भीर रूप से घायल पांच को पी एम सी एच रेफर किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि मृतक के जरुरी कागज़ात तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।