चंपारण की खबर::बापूधाम स्टेशन पर बाल सुरक्षा को लेकर बैठक, संयुक्त अभियान का निर्णय

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर बापूधाम रेलवे स्टेशन पर आज बाल सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के सभागार में हुई।

बैठक में रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लापता, असहाय बच्चों की पहचान, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम पर चर्चा हुई। सदस्यों ने संकटग्रस्त बच्चों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक में निर्णय लिया कि स्टेशन पर नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और जीआरपी आपसी समन्वय से बच्चों के हित में काम करेंगे। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में रेलवे के अधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ, जीआरपी सहित बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।