
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर दिया गया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक किया। जिले में बढ़ती सड़क दुघर्टना को लेकर बैठक में चिंता जाहिर किया गया। जिसे लेकर सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात नियमों के उलंघन के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई और अधिक संचालित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताया कि ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के उलंघन पर नियमित जांच करने का आदेश निर्गत किया गया है। वहीं मुख्य सड़कों के दोनों छोरों पर लगी झाड़ियों की सफाई कराने हेतु निर्देश दिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल अस्पताल लाने हेतु त्वरित व्यवस्था के लिए एम्बुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ रखने, निकटवर्ती अस्पतालों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।

वहीं इसके अतिरिक्त सड़क निर्माण एजेंसियों को सम्भावित दुर्घटना स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा एवं निरोधात्मक उपाय जैसे साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर,रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेत एवं अन्य आवश्यक संरचनात्मक सुधार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, कार्यपालक अभियंता, सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
