
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस कप्तान विधि व्यवस्था एवं शांति तथा सुरक्षा को लेकर काफी चौकस है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार आज शुक्रवार को सुबह सुबह जिले के नगर थाना में अचानक पहुंचे, फलस्वरूप थाना कर्मीयो में खलबली मच गई।
पुलिस अधीक्षक को अहले सुबह थाना पहुंच विभिन्न अभिलेखों, लम्बित कांडों तथा विधि व्यवस्था में तैयारी को लेकर समीक्षा किया।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को लम्बित मामलों को शीघ्र निष्पादन, वारंटियों को समयबद्ध तामिला,साफ सफाई, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रख रखाव एवं थाना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि गस्ती मे किसी प्रकार की कोताही ,मादक पदार्थ कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
