
शिवहर-भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति शिवहर बसन्त कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रोड को चौड़ीकरण करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि जज कालोनी रोड से सरोजा सीताराम सदर अस्पताल तक जाने वाली रोड को अतिक्रमण करके लोगों ने संकीर्ण बना दिया है ।जिसकी वजह से जब दोनों तरफ एंबुलेंस के आने पर एक को निकलना मुश्किल हो जाता है। कभी कभी सीरियस मरीज के एंबुलेंस में रहने पर मरीज के परिजन घबड़ा जाते है ।कही देरी होने से मरीज की हालत और न बिगड़ जाये।दिनभर गाड़ियों का आना जाना भी लगा रहता है।श्री बसन्त कुमार सिंह का कहना है कि रोड अतिक्रमण हो जाने से दुर्घटना की संभावना बना रहता है ।जबकि प्रशासनिक अफसर हमेशा अस्पताल जाते रहते हैं फिर भी उनका ध्यान इस तरफ नहीं जाता है।जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य बसन्त कुमार सिंह ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जनप्रतिधियों और जिलाधिकारी से सरोजा सीताराम सदर अस्पताल रोड को चौड़ी करने की मांग की है।जिससे कि किसी मरीज को परेशानी न हो।
