
रामपुर मनिहारान
संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रकटोत्सव पर कस्बे के इस्लामनगर रोड पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ शरबत और हलवे का वितरण किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि कबीर साहेब ने सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को भाईचारे और सामाजिक समरसता की राह दिखाई। उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच का विरोध करते हुए सभी को मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में रविंद्र चौधरी, विकास सैनी, राजू पंचाल, देवेंद्र सिंह, ऋषिपाल चौधरी, ओमपाल कोरी, साहब सिंह कोरी, विकास बालियान, निखिल, राजकुमार घाटेड़ा सहित कबीरपंथी समाज के लोग मौजूद रहे। महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
उधर, ग्राम खानपुर में भी कबीर साहेब के प्रकटोत्सव पर मयंक चौधरी एवं उनके साथियों ने हलवे के प्रसाद का वितरण कर श्रद्धापूर्वक प्रकाश उत्सव मनाया। इस दौरान कबीर साहेब के बताए सत्य, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
