चंपारण की खबर::MGCUB में पीजी प्रवेश शुरू, 12 जून तक समर्थ पोर्टल पर करें आवेदन

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार CUET-PG 2026 में शामिल और MGCUB के पाठ्यक्रमों का चयन करने वाले अभ्यर्थी 28 मई 2026 से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 है।

विश्वविद्यालय में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन, शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े कई पीजी कोर्स में प्रवेश होंगे। इनमें एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, एमकॉम, एमए संस्कृत, गांधी एवं शांति अध्ययन, शिक्षा, एमबीए, एमबीए फूड एंड एग्रीबिजनेस और दो वर्षीय इंटीग्रेटेड एमलिबआईएस शामिल हैं।

पंजीकरण के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन केवल समर्थ पोर्टल https://mgcubcuet.samarth.edu.in/pg/ पर स्वीकार किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को विभाग स्तर पर मेरिट के आधार पर ऑफलाइन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को पात्रता, विषयवार योग्यता और शुल्क की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://mgcub.ac.in पर उपलब्ध अधिसूचना में मिल जाएगी।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिरीष मिश्रा ने कहा कि CUET-PG 2026 अभ्यर्थियों के लिए प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। जनसंपर्क अधिकारी शेफालिका मिश्रा ने देशभर के छात्रों से समय रहते आवेदन कर केंद्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा बनने की अपील की।