जिला प्रभारी मंत्री मो जमा खान ने चैतीपीपर गोली कांड में घायल पिड़ित से पी एम सी एच जाकर मिलकर ली जानकारी।

Breaking news News बिहार

पी एम सी एच अधीक्षक को समुचित इलाज हेतु दिया आवश्यक निर्देश,।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में बीते 4 जूलाई को बालू माफियाओं द्वारा की ताबड़तोड़ फायरिंग में घायल लोगों से बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद जिला प्रभारी मंत्री मो जमा खान पी एम सी एच पहुंच घायल अजय राम जिसे पेट में गोली लगी है, तथा दिनेश राम से मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।
प्रभारी मंत्री मो जमा खान ने पी एम सी एच अधीक्षक से घायलों को समुचित इलाज एवं सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस बात की जानकारी देते हुए पूर्व जद यू जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद जिला प्रभारी मंत्री मो जमा खान ने गोली से घायल पिड़ित से मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की,साथ ही साथ माननीय मंत्री ने समुचित व्यवस्था एवं सही तरीके से इलाज हेतु अधीक्षक से मिलकर निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रभारी मंत्री पिड़ित परिवार के गांव जाकर स्थिति का अवलोकन कर वस्तुस्थिति से अवगत होकर सरकार के समक्ष सारी बातों से अवगत कराएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को शाती व्यवस्था कायम रखने, एवं दोषीयो के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। वहीं पिड़ित परिवार को सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा पिड़ित को दिया। वहीं उन्होंने बताया कि माननीय मंत्री ने पिड़ित लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य करेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


घायलों से मिलने वालों जदयू के वरिष्ठ तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी के साथ साथ जदयू जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जहानाबाद जिला अध्यक्ष पिटु कुशवाहा, जदयू जिला महासचिव कुन्दन कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।