
आज दिनांक 10.07.2026 दिन शुक्रवार को आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम कवच-2 परियोजना के अंतर्गत समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक लेवल चाइल्ड वेलफेयर प्रोटेक्शन कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों की देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु प्रखंड स्तर पर समन्वित तंत्र को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, स्कूल ड्रॉप-आउट, किशोरियों की सुरक्षा तथा जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान एवं त्वरित हस्तक्षेप से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, POCSO अधिनियम तथा मिशन वात्सल्य के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोतीपुर ने कहा कि “बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण केवल एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर सूचना, आपसी समन्वय और त्वरित कार्रवाई से ही बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा की जा सकती है।”
कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संस्था कर्मी एहसान आलम के द्वारा अब तक किए हुए बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति के द्वारा किए हुए कार्यों को सभी के सामने प्रस्तुतिकरण किया गया!
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मियों के बीच पंचायत डायरी पर चर्चा की गई, और 17 तरह के बच्चो के भंगूरता पर चर्चा कर इसे पंचायत स्तर पर सोशल मैपिंग कर पंचायत डायरी में नोट कर बच्चों के सुरक्षा और कल्याण करने हेतु, सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्णय लिया गया!
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार, मुखिया श्रीकांत कुमार, बीरेंद्र पासवान, बच्चेलाल पासवान, रुकैया खातून, संगीता देवी, हीरालाल खड़िया, प्रखंड अध्यक्ष भारतीय खेत मजदूर यूनियन CPI से भरत पासवान भारती कवच परियोजना से एहसान आलम, शरजील अहमद और दयानंद कुमार उपस्थित रहे।
