जमीनी बिवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों की लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ प्राथमिकी।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्गियां चक में बीते शाम जमीनी बिवाद को लेकर मारपीट की घटना प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्गियां चक में पूर्व से चली आ रही बिवाद को लेकर कहा सुनी होते होते मारपीट में तब्दील हो गया। फलस्वरूप एक पक्ष के दो मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा दो बुरी तरह से घायल है, जिन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद में इलाज जारी है।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुर्गियां चक निवासी सुरेंद्र मिस्री के लिखित आवेदन के आलोक में म॑टु यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुरेन्द्र मिस्री के लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घर के आगे जमीन पर पूर्व से बिवाद चल रहा था, फलस्वरूप अंचल अधिकारी रतनी फरीदपुर के यहां आवेदन देकर मापी की मांग किया था। अंचल अधिकारी के निर्देशानुसार अंचल अमीन ने मापी कर वापस लोटा तो, दुसरे पक्ष के म॑टु यादव सहित उसके परिवार के सदस्यों ने मेरे घर पर चढ़ गया और ईंट पत्थर से बौछार कर दिया,वही दरवाजे पर लगा दो मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। तथा मेरी मां एवं मुझे ईंट पत्थर चला घायल कर दिया।जब डायल 112 की सुचित किया तो मौके पर पहुंच पुलिस ने मामला को शांत कराया। वहीं घायलावस्था में रतनी पी एच सी परिजनों ने लाया, जहां इलाज जारी है, तथा मेरी मां की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुसरे पक्ष के शियामणी देवी ने लिखित आवेदन देकर बिरजु कुमार एवं दिपु कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि जमीनी बिवाद को लेकर हुई तु तु मैं मैं, मारपीट में तब्दील हो गया, फलस्वरूप मेरे साथ मारपीट किया गया है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।