जूनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में रोहित कुमार  चयनित।

Breaking news News खेल खुद बिहार

हैदराबाद में होने वाली 09 जूलाई से 11 तक होने वाली प्रतियोगिता में होगा शामिल।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -जूनियर राष्ट्रीय स्तर पर रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के शकूराबाद निवासी रोहित कुमार का चयन रग्बी फुटबॉल, बिहार टीम में शामिल किया गया है । फलस्वरूप बिहार टीम के साथ 09 से 11 जुलाई तक हैदराबाद के GMC बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में अपना दमखम के साथ प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेरेंगे।
इस बात की जानकारी जहानाबाद जिला रग्बी संघ के सह सचिव प्रदीप प्रकाश ने दी, साथ ही उन्होने बताया कि कोच विकाश कुमार के सही मार्गदर्शन में रोहित ने अपने कड़ी मेहनत, अनुशासन ,एवं दमदार प्रदर्शन के कारण इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है, इस बार भी बेहतर की उम्मीद है।
इस मौके पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ पंकज कुमार ज्योति सर, जहानाबाद रग्बी एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार अध्यक्ष सचिन कुमार सह सचिव प्रदीप प्रकाश कोच विकास कुमार ,प्रकाश कुमार ,विक्रम कुमार ,आकाश कुमार ,साथ साथ कई  लोगो ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी।